खगड़िया। जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत परबत्ता बाजार में सार्वजनिक शौचालय निर्माण को लेकर नगर पंचायत प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। इसी क्रम में गुरुवार को चेयरमैन प्रतिनिधि रंजीत साह की मौजूदगी में स्थानीय दुकानदारों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाजार में सार्वजनिक शौचालय की आवश्यकता, संभावित स्थल के चयन तथा निर्माण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान दुकानदारों ने बाजार की मौजूदा स्थिति और आम लोगों की परेशानी को सामने रखते हुए अपने सुझाव दिए। दुकानदारों का कहना था कि बाजार में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग खरीदारी और अन्य कार्यों के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सार्वजनिक शौचालय की सुविधा उपलब्ध होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। साथ ही बाजार की स्वच्छता व्यवस्था को भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। चेयरमैन प्रतिनिधि रंजीत साह ने दुकानदारों से सुझाव लेते हुए शौचालय निर्माण के लिए उपयुक्त स्थान को लेकर चर्चा की। नगर पंचायत की इस पहल से दुकानदारों, ग्राहकों, महिलाओं, यात्रियों और आम राहगीरों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने भी बाजार में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में इसे सकारात्मक कदम बताया।
समाचार
परबत्ता बाजार में सार्वजनिक शौचालय निर्माण की पहल, दुकानदारों से हुई चर्चा।
दैनिक बिहार पत्रिका । खगड़िया8 अक्टूबर 2026 को 3:44 pm बजे

परबत्ता बाजार में सार्वजनिक शौचालय निर्माण की पहल, दुकानदारों से हुई चर्चा।
साझा करेंWhatsApp



