सेवा ज्योति कलश यात्रा 7 अक्टूबर 2026 को जिला मुख्यालय के पुरानी गल्ला मंडी अशोकनगर में आयोजित की गई। इस वृहद आयोजन की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर साकेत मालवीय ने सोमवार को समय सीमा के लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर मालवीय ने बताया कि सेवा ज्योति कलश यात्रा तीनों विधानसभाओं से निकलकर जिला मुख्यालय पर पहुंचेगी। जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन ऑनलाइन प्रसारित होगा। कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, यातायात, पार्किंग, मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था और बैरिकेट्स की व्यवस्था के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। कलेक्टर मालवीय ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण की भी विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से आवेदनों की स्थिति की जानकारी लेते हुए लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आगामी शिविर में हितग्राहीमूलक योजनाओं के हितग्राहियों का चिन्हांकन कर उन्हें अधिक से अधिक लाभ दिलाना सुनिश्चित करने को कहा गया। शिविर दिवस पर अधिकारियों द्वारा शासकीय संस्थाओं के निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। इस अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
समाचार
सेवा ज्योति कलश यात्रा की तैयारी, कलेक्टर ने दिए निर्देश
6 अक्टूबर 2026 को 12:44 am बजे

सेवा ज्योति कलश यात्रा की तैयारी, कलेक्टर ने दिए निर्देश
साझा करेंWhatsApp



