वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड में गंगा और गंडक नदियों के जलस्तर में बेतहाशा वृद्धि के कारण बाढ़ का गंभीर खतरा फिर मंडराने लगा है। इस मानसून सीजन में तीसरी बार रिहायशी इलाकों में पानी घुसने से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जुड़ावनपुर थाना परिसर, बिंदा मार्केट और शिवनगर सहित कई इलाके घुटनों भर पानी में डूब गए हैं। बाढ़ के इस नए प्रकोप ने प्रखंड की जीवन रेखा को पूरी तरह जाम कर दिया है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बाढ़ के पानी के तेज फैलाव से जुड़ावनपुर थाना परिसर, बिंदा मार्केट, शिवनगर, जुड़ावनपुर बाजार तथा जुड़ावनपुर से वीरपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर घुटने भर पानी जमा हो गया है। इसके अलावा बिंदा मार्केट से विश्राम टोला, सिक्स लेन पुल के पाया नंबर 28-29 के पास और कमल सिंह उच्च विद्यालय, राघोपुर पश्चिम के समीप भी भारी जलजमाव हो गया है।
समाचार
राघोपुर में बाढ़ का कहर, स्कूल बंद
6 अक्टूबर 2026 को 12:44 am बजे

राघोपुर में बाढ़ का कहर, स्कूल बंद



